[ad_1]

इंदौर, 23 फरवरी (हि.स.)। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन ने ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर जिले की ग्राम पंचायत असरावद खुर्द के पंचायत सचिव ईश्वर मठोलिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में शुक्रवार को आदेश जारी किया गया।
जानकारी के अनुसार, जिला पंचायत सीईओ सिद्धार्थ जैन द्वारा बुधवार को जनपद पंचायत इंदौर में ग्राम पंचायतों के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, जनपद पंचायत सीईओ, सहायक यंत्री, सभी उपयंत्री एवं जिला पचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी उपस्थित थे।
निर्माण कार्यो की समीक्षा में पाया गया कि ग्राम पंचायत असरावद खुर्द में सामुदायिक भवन, सेग्रेगेशन शेड, सामुदायिक शौचालय आदि कार्य अपूर्ण पड़े हुए हैं। निर्माण कार्यों में मूल्यांकन से अधिक राशि आहरण की गई है। सचिव ईश्वर माठोलिया को इन कार्यो में शिथिलता के लिए कारण बताओ सूचना पत्र भी जारी किया गया था, किंतु उसके बाद भी प्रगति नहीं आई। समीक्षा उपरांत मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन द्वारा ग्राम पंचायत असरावद खुर्द के सचिव ईश्वर माठोलिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश