[ad_1]




झाड़ग्राम, 29 फरवरी (हि.स.)। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हमेशा लोगों के साथ घुलना-मिलना पसंद करती हैं। गुरुवार को वह झाड़ग्राम में एक अलग मूड में देखी गईं। राज्य के मंत्री बीरबाहा हांसदा के साथ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आदिवासी नृत्य में शामिल हुईं। कार्यक्रम मंच से मुख्यमंत्री ने भाजपा पर जमके निशाना साधा।
दरअसल ममता बनर्जी गुरुवार को झाड़ग्राम स्टेडियम में सरकारी सेवा प्रदान समारोह और प्रशासनिक बैठक में शामिल हुईं। यहीं पर जिले के कई निवासियों को जल कल्याण परियोजनाओं का लाभ दिया जाता है। इस प्रशासनिक से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कई मुद्दों पर भाजपा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि अगर आप अप्रैल तक गरीबों के लिए घर नहीं बनाते हैं तो देखिएगा कि मैं क्या करूंगी। यानी उन्होंने बड़े कदम उठाने की चेतावनी दी है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने इंद्रनील सेन से जंगलमहल में एक टूरिस्ट सर्किट बनाने के लिए कहा था। ममता ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर सारी और सरना धर्म को मान्यता नहीं दी गई तो वह बड़ा आंदोलन करेंगी।
सभा के मंच पर ममता बनर्जी का अलग ही मूड देखने को मिला। उन्होंने राज्य के मंत्री बिरबाहा हांसदा के साथ आदिवासी नृत्य की ताल पर नृत्य किया। मंच पर उन्होंने मादल भी बजाया। हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा