Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जयपुर, 18 जनवरी (हि.स.)। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए गुरुवार को पीसीसी वॉर रूम में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा की अध्यक्षता में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में राजस्थान प्रदेश के लिए नियुक्त स्क्रीनिंग कमेटी की चेयरपर्सन सांसद रजनी पाटिल, राजस्थान प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा, एआईसीसी के महासचिव सचिन पायलट, कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य महेन्द्रजीत सिंह मालवीय, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली व समिति सदस्य पंजाब के पूर्व मंत्री परगट सिंह व एआईसीसी सह सचिव कृष्णा अल्लावुरू भी शामिल हुए। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव में राजस्थान प्रदेश के सभी लोकसभा क्षेत्रों में प्रत्याशी चयन से लेकर चुनाव के लिए रणनीति पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई जिसमें सभी उपस्थित समिति सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखे।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि उपरोक्त बैठक के पश्चात् प्रदेश समन्वय समिति की बैठक हुई तथा लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश के सभी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में नियुक्त कॉर्डिनेटर के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, राजस्थान प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा सहित वरिष्ठ नेताओं ने चर्चा एवं मंथन कर निश्चित फार्मेट में फीडबैक प्राप्त किया व आगामी चुनाव के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया।
हिन्दुस्थान समाचार/ दिनेश/संदीप