[ad_1]

कोलकाता, 03 मार्च (हि.स.)। महानगर कोलकता के न्यूटाउन इलाके में ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई। घटना शनिवार देर रात विश्व बांग्ला चौराहे पर हुई। मृत युवती का नाम संचिता चक्रवर्ती है। वह बेहाला की रहने वाली है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, युवती अपने एक दोस्त की बाइक से शादी समारोह से घर लौट रही थी। तभी पत्थर लदे ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। युवती बाइक से गिर गई। ट्रक के पहिए उसके ऊपर से निकल गए। लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक के ड्राइवर को न्यूटाउन थाने की पुलिस ने रात में ही गिरफ्तार कर लिया।
हिंदुस्थान समाचार /गंगा