[ad_1]

जमीन वितरण समारोह में शामिल हुए मंत्री संजय किशन
तिनसुकिया (असम), 29 फरवरी (हि.स.)। असम सरकार की ओर से गुरुवार को मिशन वसुंधरा के तहत मार्घेरिटा में लोगों को भूमि के पट्टे वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में राज्य के श्रम कल्याण और चाय जनजाति कल्याण मंत्री संजय किशन की मौजूदगी में वसुंधरा 2.0 के लगभग 4067 लोगों को भूमि पट्टे वितरित किए गए।
समारोह में मंत्री के साथ तिनसुकिया जिला आयुक्त स्वप्निल पाल, मार्घेरिटा क्षेत्रीय पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव शर्मा, मार्घेरिटा नगरपालिका के अध्यक्ष आनंद शर्मा, तिनसुकिया जिले के अतिरिक्त आयुक्त के साथ ही अन्य अधिकारी एवं मार्घेरिटा भाजपा के वरिष्ठ नेता भी थे।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने राज्य के लोगों को मिशन वसुंधरा 2.0 के तहत भूमि का पट्टा देने की योजना शुरू की है। इसके तहत अब तक हजारों लोगों को भूमि का पट्टा दिया जा चुका है।
हिन्दुस्थान समाचार/प्रकाश/अरविंद/सुनील