[ad_1]

गुवाहाटी, 11 मार्च (हि.स.)। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने आज अपने बयान में कहा कि जहां राज्य में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस नकारात्मकता और अस्थिरता की राजनीति कर रही है, वहीं असम में भाजपा सरकार मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में विकासोन्मुखी यात्रा और प्रगति का सफर जारी रखे हुए है। पिछले दो महीनों में, केंद्र और राज्य सरकारें असम के विकास के लिए एक लाख करोड़ रुपये खर्च करने के लिए आगे आई। यह आजादी के बाद असम के लिए पहला मौका है।
विकास और प्रगति की ऐसी यात्रा करने का साहस पहले किसी सरकार ने नहीं किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल के दिनों में असम का दौरा किया और क्रमशः 16 हजार करोड़ और 18 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया और उसी दिन सामान्य गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित 5 लाख 55 हजार 555 घरों का उद्घाटन किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री राज्य के जिलों का दौरा कर अनेक परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर रहे हैं।
लखीमपुर के लिए 807 करोड़ रुपये, मोरीगांव के लिए 575 करोड़ रुपये, चिरांग के लिए 110 करोड़ रुपये, दरंग के लिए 388 करोड़ रुपये, जोरहाट के लिए 1067 करोड़ रुपये, डिब्रूगढ़ के लिए 745 करोड़ रुपये, कामरूप (मेट्रो) के लिए 1208 करोड़ रुपये, कामरूप (ग्रामीण) के लिए 377 करोड़ रुपये, डिमा हसाओ और नलबाड़ी के लिए 507 करोड़ रुपये, बजाली के लिए 148 करोड़ रुपये, बंगाईगांव के लिए 171 करोड़ रुपये, ग्वालपाड़ा के लिए 719 करोड़ रुपये, नगांव के लिए 483 करोड़ रुपये और गोलाघाट जिले के लिए 732 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा और भाजपा सरकार के विकास और प्रगति की इस निरंतर यात्रा के विपरीत मुख्य विपक्षी कांग्रेस और विपक्षी राजनीतिक दल एक नकारात्मक प्रवृत्ति पैदा करते दिख रहे हैं।
लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद असम की बेहतरी के लिए कुछ खास नहीं कर पाने वाली कांग्रेस अब सत्ता में आने और राज्य को अस्थिर करने के लिए बेताब नजर आ रही है।
लेकिन, असम के लोग कांग्रेस और विपक्ष की इस नकारात्मक और अस्थिरता की राजनीति को नकारते हुए हमेशा भाजपा के पक्ष में खड़े हुए हैं, जो असम को विकास और प्रगति की राजनीति से सर्वांगीण बनाना चाहते है।
हिन्दुस्थान समाचार /श्रीप्रकाश/अरविंद