[ad_1]

फिरोजाबाद, 06 फरवरी (हि.स.)। डीएम एवं एसएसपी द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए मंगलवार को 5 अपराधियों को 6-6 माह के लिये जिलाबदर बदर किया गया है। यह अपराधी इस अवधि में जिले में पाए गए तो इनके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
जिला मजिस्ट्रेट डा उज्जवल कुमार के आदेशानुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने 5 अपराधियों को 6 माह के लिये जिला बदर किया है। जिलाबदर किये गये अभियुक्तों में कुलदीप सिंह पुत्र हमवीर सिंह निवासी सुधीर रानीनगर थाना उत्तर, सचिन पुत्र कप्तान सिंह निवासी रामनगर थाना लाइनपार, सोऐल पुत्र निजामुद्दीन उर्फ निजाम निवासी गली न0-07 कुम्हारों वाली गली थाना रसूलपुर, आकाश पुत्र दिनेश सिंह निवासी गढ़ी जादी थाना पचोखरा, प्रेम चन्द्र उर्फ प्रेमी पुत्र विनोद निवासी रानीनगर काशीराम भट्टा वाली गली थाना उत्तर जनपद है। जिन्हें छह माह को जिला बदर किया गया है।
एसएसपी का कहना है कि यह अपराधी यदि जिलाबदर अवधि के दौरान जिले में पाए गए तो इनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार/कौशल