Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

पश्चिम मेदिनीपुर, 05 जनवरी(हि. स.)। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के घाटाल में शुक्रवार सुबह एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया।
शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि पत्नी का किसी अन्य पुरुष से संबंध था। इसी शक के चलते उसके पति ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, मृत महिला का नाम बसंती पंडित (35) था। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना पश्चिम मेदिनीपुर जिले के घाटाल के कटान इलाके में घटी।
पुलिस और स्थानीय सूत्रों के मुताबिक बसंती की शादी कई साल पहले कटान गांव निवासी श्रीवास पंडित से हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं। पड़ोसियों का कहना है कि परिवार में क्लेश रहता था। कभी-कभी उन्हें घर से चिल्लाने की आवाजें सुनाई देती थीं।
पड़ोसी के मुताबिक, गुरुवार शाम को भी दोनों के बीच कुछ दिक्कत हुई थी। उन्होंने चीखें सुनीं थीं। उसके बाद सब कुछ बंद हो गया।
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह एक शख्स अचानक थाने पहुंचा और उसने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी को बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। फिर पुलिस उस शख्स को लेकर उसके घर गई। देखा गया कि महिला का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था।
पुलिस के मुताबिक श्रीवास ने बताया कि उसने रात में सो रही पत्नी की तकिये से सांस रोककर हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हिन्दुस्थान समाचार/ धनंजय
[ad_2]
Source link