[ad_1]

मालदह, 26 फरवरी (हि.स.)। पुरातन मालदह में एक नाबालिग आदिवासी छात्रा की हत्या के मामले में राज्य बाल संरक्षण आयोग (डब्ल्यूबीसीपीसीआर) की अध्यक्ष तूलिका दास ने सोमवार दोपहर को परिवार से मुलाकात की। उनके साथ बाल संरक्षण आयोग की सलाहकार सुदेशना रॉय भी थीं। इस दिन वे सबसे पहले मृत बच्ची के परिवार से मिले और अपनी संवेदना व्यक्त की और उन्होंने आश्वासन दिया कि वह हर तरह से मदद करेंगे।
दरअसल मालदह के पुखुरिया थाना अंतर्गत कदमटोली के संबलपुर गांव में 15 वर्षीय जैसमीन खातून का शव रविवार को उसके घर से फंदे से लटकता हुआ बरामद किया गया था। पुलिस और पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, यह नाबालिग करीब दो महीने पहले घर से चली गई थी।
परिजनों ने उस समय पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने नाबालिग लड़की को बेंगलुरु से छुड़ाया और उसके परिवार को सौंप दिया। रविवार को परिवार के सदस्यों के साथ दोपहर का भोजन करने के बाद इस नाबालिग के लिए सब कुछ सामान्य था। लेकिन अचानक परिजनों की नजर घर के अंदर नाबालिग के लटकते शव पर पड़ी थी। हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा