Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

नादिया, 08 मार्च (हि. स.): नादिया के फुलिया के मालीपोटा इलाके में शुक्रवार को एक पोल्ट्री फार्म में आग लगने से तकरीबन तीन हजार मुर्गियां झुलस गई। प्रारंभिक अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी।
फार्म के मालिक सुदीप विश्वास ने बताया कि वह शुक्रवार की सुबह फर्म के पास ही खड़े थे। अचानक उसने देखा कि फार्म के अंदर आग लगी हुई है। देखते ही देखते आग पूरे पोल्ट्री फार्म में फैल गई। खबर पाकर दमकल की एक गाड़ी मौके पर आई लेकिन आग ने बुझने से पहले पूरे फार्म को खाक कर दिया।
फार्म मालिक का दावा है कि उसे 10 से 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। अग्निशमन अधिकारियों ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई लेकिन इसके पीछे कोई और वजह है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/धनंजय