[ad_1]

नादिया, 22 फरवरी (हि.स.)। नदिया जिले के कल्याणी के वार्ड संख्या सात में एक पति ने गुरुवार को अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल महिला का नाम शिवानी बर्मन है। गंभीर रूप से घायल शिवानी को कल्याणी जेएनएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपित पति का नाम राजेश दास है। आरोपित का घर कल्याणी मघेरचर इलाके में है।
महिला के बयान के मुताबिक राजेश उसका दूसरा पति है। पारिवारिक अशांति के कारण वह अपने पति के साथ नहीं रहती थी। गुरुवार सुबह राजेश ने शिवानी को फोन किया। जब शिवानी राजेश से मिलने गई तो उनके बीच विवाद हो गया। आरोप है कि तभी राजेश ने शिवानी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल शिवानी को कल्याणी जेएनएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा