[ad_1]

चंडीगढ़, 30 जनवरी (हि.स.)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में शहीदों के अश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति के लिए निर्धारित नीति में छूट को मंजूर दे दी गई। इस आधार पर 18 शहीदों के आश्रितों को नौकरी देने की स्वीकृति दी गई। नियुक्ति के 18 मामलों में से 8 मामले अर्ध-सैनिक बलों के और 10 मामले सशस्त्र सेना से संबंधित थे।
मंत्रिमंडल के समक्ष मामला लाने से पहले मुख्य सचिव कार्यालय ने मामलों की समीक्षा की गई और शहीदों के 18 आश्रितों को नौकरी देनी की सिफारिश की गई थी।
उल्लेखनीय है कि शहीदों के आश्रितों द्वारा नौकरी के लिए आवेदन करने में देरी का कारण हरियाणा सरकार की अनुकंपा नीति से अनभिज्ञता होना, नाबालिग होना या बीमार होना आदि बताया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/संजीव/सुनील