[ad_1]

गुप्तकाशी, 07 मार्च (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर जीवन निर्माण एजुकेशन सोसाइटी के संचालित विद्यालय डॉ. जैक्स वीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी में मां शारदा कीर्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सोसाइटी ने अपने ही विद्यालय में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं की माताओं को मां शारदा कीर्ति सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी भाजपा शकुन्तला जगवाण ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से महिलाओं का मनोबल बढ़ता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को हर दिशा में अग्रसर होने का अवसर देने के लिए इस तरह के समारोहों का होना नितांत आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय विद्यापीठ पीएस जगवान ने कहा कि मातृशक्ति के बिना सुसंस्कृत समाज की कल्पना करना बेमानी है।
विद्यालय प्रबंधन ने अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की दो सौ से अधिक अभिभावक माताओं को अपने पाल्यों को उत्तम शैक्षिक वातावरण में नैतिक मूल्यों से परिपूर्ण अनुशासित, संस्कारयुक्त, समुचित मार्गदर्शन, सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए राष्ट्र प्रेम की भावनाओं के साथ सुव्यवस्थित ढंग से पालन पोषण एवं पारिवारिक जिम्मेदारियों का उत्कृष्टता से निर्वहन करने हेतु मां शारदा कीर्ति सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये। साथ ही विद्यालय की बालवाटिका कक्षाओं की आकर्षक प्रस्तुति ने भी अतिथियों एवं अभिभावकों की खूब तालियां बटोरी। छात्र-छात्राओं ने नवाचार और तकनीकी परिवर्तन के तहत अपने विचार व्यक्त किए। विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन लखपत सिंह राणा ने कहा कि संस्था इस तरह के आयोजनों से एक सुंदर, खुशहाल एवं मजबूत समाज के निर्माण हेतु में अपनी भागीदारी निभा रहा है।
इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य रामकृष्ण , रेखा चौहान, ,चन्द्रशेखर नौटियाल, मनीष डिमरी, पंकज पंवार, राहुल राणा, विनोद गैरोला, ज्योति असवाल, कविता दुमागा, संध्या भट्ट, रिचा सेमवाल, संगीता जमलोकी, अर्चना देवी, पूनम बर्तवाल, राखी चौहान, वीणा चौहान, ज्योति देवशाली, कविता गोस्वामी, रविन्द्र सिंह नेगी सहित अभिभावक भी उपस्थित रहे।
हिंदुस्थान समाचार/ बिपिन सेमवाल/रामानुज