[ad_1]

-होली मिलन कार्यक्रम आयोजित कर मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के लिए किया प्रेरित
गोपेश्वर, 23 मार्च (हि.स.)। चमोली जिले के कई इलेक्शन आइकन्स ने स्वीप कार्यक्रम के तहत शनिवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में भाग लिया। सभी आइकन्स ने शत प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं को प्रेरित किया। इसके साथ ही विभिन्न संस्थानों में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित कर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया गया।
जिले के इलेक्शन आइकॉन संजीव बुटोला, सुरेंद्र कमांडर, धीरेंद्र सिंह और आदित्य नेगी ने फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और यूट्यूब पर वीडियो और रील के माध्यम से मतदाताओं से आगामी 19 अप्रैल को होने वाले मतदान में शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की। साथ ही कार्यक्रम के तहत राजकीय प्रौद्योगिकी संस्थान गोपेश्वर में युवा मतदाताओं ने होली मिलन कार्यक्रम आयोजित कर मतदाताओं को जागरूक किया।
स्वीप टीम की ओर से ग्वाड़, देवलधार, क्यार्की, गंगोलगांव और पंवलधार में दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाता जागरूकता वाहन के माध्यम से रौली, कुजांऊ, मैकोट, नैल, कुडाऊ, कुंड कालौनी, गोपेश्वर मुख्य बाजार में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वीप कार्मिकों की ओर से मतदाताओं को सक्षम एप की भी जानकारी दी गई।
इस मौके पर संजीव बुटोला, राजेंद्र प्रसाद सती, प्रबोध डिमरी, पृथ्वी रावत, दीवान सिंह नेगी, अनूप खंडूरी आदि मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार/जगदीश/रामानुज