[ad_1]

देहरादून, 27 जनवरी (हि.स.)। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के देहरादून आगमन पर पुलिस लाइन पर हेलीकॉप्टर उतरने की अनुमति न मिलने के विरोध में पुलिस मुख्यालय में धरने पर बैठ गए हैं।
पुलिस प्रशासन के इस तानाशाही रवैया के खिलाफ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा पुलिस मुख्यालय में धरने पर बैठे हुए हैं। उनके साथ नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य भी मौजूद हैं जबकि कांग्रेस कार्यकर्ता गेट के बाहर धरना दे रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के अलावा सूर्यकांत धस्माना समेत सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर बैठे हुए हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/रामानुज