[ad_1]

हमीरपुर, 08 जनवरी (हि.स.)। जरिया थाना में डायल 112 की पीआरवी में तैनात एक होमगार्ड की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हालत बिगड़ने के चलते मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है।
राठ क्षेत्र के गोहांड कस्बे के गांधीनगर इलाके का निवासी 46 वर्षीय ओमप्रकाश जरिया थाने में डायल 112 की पीआरवी में तैनात था। उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में हालत बिगड़ने के चलते मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मृतक ओमप्रकाश जरिया थाने में ड्यूटी करने के लिए गया हुआ था तभी ड्यूटी के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर उसके साथ में मौजूद लोगों ने अस्पताल न ले जाकर उसे घर छोड़ दिया जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
थाना प्रभारी ने बताया कि होमगार्ड के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है। परिवार की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मामले में वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज / दीपक/प्रभात
[ad_2]
Source link