[ad_1]

चंडीगढ़, 23 जनवरी (हि.स.)। हरियाणा सरकार ने प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्राइमरी स्कूलों में 27 जनवरी तक छुट्टियां बढ़ा दी हैं। प्रदेश के स्कूलों में पहले ही 1 जनवरी से सर्दी की छुट्टियां चल रही हैं।
हरियाणा में मंगलवार से सभी कक्षाओं के लिए स्कूल खोले दिए थे, लेकिन ठंड का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। दूसरी ओर कई कक्षाओं के लिए 27 फरवरी से परीक्षाएं भी शुरू होने जा रही हैं। ऐसे में हरियाणा सरकार ने मंगलवार को पहली से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों को 27 जनवरी तक छुट्टियां कर दी हैं। 28 जनवरी को रविवार है। जिसके चलते अब प्राइमरी कक्षाएं 29 जनवरी को लगेंगी।
हिन्दुस्थान समाचार/संजीव/सुनील