Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

झुंझुनू, 21 जनवरी (हि.स.)।आयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन वातावरण दूषित न हो इसके लिए मास मछली व शराब की दुकान को बंद करने के आदेश दिए हैं। पहली बार इतना बड़ा आयोजन हो रहा है। इसलिए वातारण का सात्विक रहना जरूरी है। ये बात स्वायत शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने आज झुंझुनू सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम हमारे यहां के आराध्य हैं। उनके जीवन से त्याग, तपस्या और बलिदान की प्रेरणा मिलती है। उसे जीवन में ग्रहण करते हुए 22 जनवरी को हर घर में 5 दीपक जलाए। खर्रा ने कहा कि आदमी में जब तक राम बसते हैं उसकी इंसानियत जिंदा है। जिस दिन इंसान के अंदर राम निकल जाता है। उस दिन इंसानियत खत्म होकर आसुरी शक्तियों का प्रवेश खत्म हो जाता है। आसुरी शक्तियों का अंत कैसा होता है। इसका इतिहास गवाह है। इसलिए सब से हाथ जोड़कर निवेदन है कि इंसानियत के नाते कम से कम अपने घर में 5 दीपक जलाएं।
खर्रा ने कहा कि सरकार की नीति जीरो टॉलरेंस की है। मैं प्रयास कर रहा हूं कि मेरे विभाग का हर कार्य पारदर्शिता से हों। इसके लिए विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 31 जनवरी के बाद आमजन के जीतने भी कार्य नगर निकाय से पड़ते हैं। वो सारे काम ऑनलाइन हों। ऑफलाइन का काम बिल्कुल बंद हो जाएं। समय पर निस्तारण हो। भ्रष्टाचार बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होगा।
सफाई कर्मचारियों की भर्ती को लेकर बोलते हुए उन्होने कहा कि इस मामले में चर्चा की है। बहुत जल्द ही सारे मामलो को निस्तारण कर पद बढ़ाकर नए सिरे से आवेदन मांगेगे। नई नीति के तहत पारदर्शिता से भर्ती करेंगे। सफाई सर्वेक्षण में प्रदेश के निकायों की खराब स्थिति को लेकर कहा कि सूरत महानगरपालिका में जो आयुक्त है। उनसे फोन पर चर्चा हुई है।
इंदौर के आयुक्त से भी चर्चा करेंगे। दोनों को जयपुर बुलाकर यहां आयुक्त, अधिकारियों के साथ बैठक करवाकर वहां की सफाई व्यवस्था में जो नवाचार किए गए हैं। वो राजस्थान में भी लागू किया जाएंगे। आने समय में यहां के निकायों को सफाई में श्रेष्ठ बनाने का प्रयास करेंगे। मंत्री खर्रा ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में हम पिछली सारी कमियों को दूर करते हुए 2014 और 2019 का चुनाव परिणाम फिर से दोहराएंगे। उसमें कोई संशय नहीं है।
हिन्दुस्थान समाचार/ रमेश सर्राफ