Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

हिन्दू, मुस्लिम, सिख, इसाई का भाइचारा जोडऩे की कही बात
किसान धरने का 35वां दिन, भाकियू ने संभाला मोर्चा
हिसार, 6 फरवरी (हि.स.)। संयुक्त मोर्चा किसान मजदूर यूनियन की ओर से लघु सचिवालय के समक्ष किसानों की विभिन्न मांगों पर धरना लगातार जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को भारतीय किसान मजदूर यूनियन ने 24 घंटे तक मोर्चा संभाला।
भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता जोगेंद्र माइयड़ ने बताया कि भाकियू प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कोथ की अध्यक्षता में सैकड़ों किसानों ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया। मंच संचालन धर्मपाल बडाला ने किया। धरनास्थल पर हिन्दू, मुस्लिम, सिख, इसाई का भाइचारा जोडऩे के लिए सभी को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई जिसमें सभी ने शपथ ली कि इस देश में संविधान के अनुसार ही शासन चलेगा। सभी नेताओं ने एक सुर में कहा कि सरकार सभी 72 गांवों का मुआवजा किसानों के खाते में डाल दे तो किसान अपने-अपने घर चले जाएंगे। वक्ताओं ने कहा कि आज देश में हर घंटे में 32 किसान आत्महत्या कर रहे हैं, किसान कर्ज के बोझ तले दबता जा रहा है, किसानों को उनकी फसल का उचित भाव नहीं मिल रहा है। कहने को तो किसान देश का अन्नदाता है लेकिन आज अन्नदाता खुद भूखे मरने के कगार पर है।
इस मौके पर कुलदीप धनाना 84 खाप उपाध्यक्ष, रतन सिंह श्योराण 12 खाप प्रधान, सोमबीर भगाना प्रवक्ता 7 बास, महाबीर सिंह मोर बास प्रधान, फूल कुमार शर्मा, बबलू खान, बसीर खान, एडवोकेट सुंदर बैनीवाल, एडवोकेट रणबीर पंघाल, मजदूर युनियन से सुरेंद्र बास, दिलबाग हुड्डा, रणबीर मलिक, सुरेंद्र आर्य, संदीप सिवाच, सतीश बैनिवाल, कैप्टन रणधीर चहल सहित भारी संख्या में किसान, मजदूर उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार/राजेश्वर/संजीव