Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]


राजभवन में अनिल विज एवं नायब सैनी ने राज्यपाल के साथ मनाई होली
मनोहर लाल ने अंबाला पहुंचकर विज को लगाया गुलाल
चंडीगढ़, 25 मार्च (हि.स.)। हरियाणा में होली के दिन हुए कई राजनीतिक घटनाक्रमों के दौरान कई दिनों से आपस में नाराज चल रहे नेताओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर गिले-शिकवे मिटाने का प्रयास किया।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज सुबह पहले अपने आवास पर कार्यकर्ताओं तथा स्टाफ के साथ होली मनाई। इसके बाद वह पत्नी सुमन सैनी के साथ राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में संसदीय कार्यमंत्री कंवर पाल के अलावा अंबाला छावनी के विधायक एवं पूर्व गृहमंत्री अनिल विज विशेष रूप से पहुंचे।
शिष्टाचार के नाते राज्यपाल ने सभी आंगतुकों को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इसके बाद नायब सैनी तथा अनिल विज ने भी आपस में रंग लगाकर एक-दूसरे को होली की बधाई दी। अनिल विज नायब सैनी सरकार के अब तक हुए दो शपथ ग्रहण समारोहों में शामिल नहीं हुए। अनिल विज विधानसभा स्पीकर से मिलकर उन्हें विधानसभा कमेटियों में बतौर सदस्य शामिल किए जाने की मांग भी कर चुके हैं। राजभवन में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम के बाद अनिल विज सीधे अंबाला छावनी आवास पर चले गए।
हरियाणा में हुए सत्ता परिवर्तन से अनभिज्ञता जता रहे विज पहले भी इस पूरे घटनाक्रम के लिए पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जिम्मेदार ठहरा चुके हैं। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज पंचकूला स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं तथा बाल सदन के बच्चों के साथ होली मनाई। इसके बाद मनोहर लाल पंचकूला से सीधे अंबाला छावनी अनिल विज के आवास पर पहुंचे। यहां मनोहर लाल ने विज को गुलाल लगाया और दोनों ने गले मिलकर एक-दूसरे को होली की बधाई दी। मनोहर लाल करीब आधा घंटा विज के आवास पर ठहरे। सूत्रों की मानें तो इस मुलाकात के दौरान विज और मनोहर लाल के बीच खुलकर कोई राजनीतिक बात तो नहीं हुई लेकिन इशारों ही इशारों में होली मिलन के बहाने गलतफहमियां दूर करने का प्रयास जरूर हुआ है।
हिन्दुस्थान समाचार/संजीव/वीरेन्द्र