Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]
गोलाघाट (असम), 11 मार्च (हि.स.)। आज मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने गोलाघाट से राज्य की छात्राओं को खुशखबरी दी। मैट्रिक पास करने वाली छात्राओं को मुफ्त प्रवेश, स्कूटी और किताबें उपलब्ध कराने के नाम पर अतिरिक्त 10 हजार रुपये दिए जाएंगे।
वहीं, हायर सेकेंडरी पास करने वाली छात्राओं को 12 हजार 500 रुपये और यूनिवर्सिटी जाने वाली छात्राओं को 15 हजार रुपये दिये जाएंगे। गोलाघाट के समन्वय क्षेत्र में आयोजित विकास यात्रा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब से माता-पिता लड़कों को पढ़ाने की जिम्मेदारी लेंगे और ”मामा” यानी मुख्यमंत्री लड़कियों को शिक्षित कराने की जिम्मेदारी लेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार /प्रकाश /श्रीप्रकाश/अरविंद