Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

मुरैना, 25 जनवरी (हि.स.)। अम्बाह कस्बे में गुरुवार की सुबह अखबार बांटने निकले हॉकर को वीडियो कोच बस ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस ने बस चालक के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। घटना को लेकर जिले भर के हॉकर्स व पत्रकारों ने गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए पीडि़त परिवार को पर्याप्त सहायता उपलब्ध कराने की मांग जिला प्रशासन से की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अम्बाह कस्बे की खजुरी रोड निवासी 22 वर्षीय कृष्णा उर्फ आशुतोष पुत्र स्व. ब्रजेन्द्र सिंह तोमर पढ़ाई के साथ-साथ अखबार बांटने का काम भी करता था। गुरुवार की सुबह जब वह साईकिल से चुंगी रोड पर अखबार बांटने जा रहा था, तभी उसे वीडियो कोच बस ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में आशुतोष को अम्बाह से जिला अस्पताल रैफर किया गया। जिला अस्पताल में पहुंचा तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को पीएम हाउस ले गई और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इस घटना के बाद अम्बाह सहित जिलेभर में सभी हॉकर्स एकत्रित हो गए और उन्होंने इस हादसे पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए पीडि़त परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
हिन्दुस्थान समाचार/शरद