[ad_1]

बागपत, 06 फरवरी (हि.स.)। कोतवाली पुलिस ने सोमवार की आधी रात को मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर 12 मुकदमें दर्ज है और उसके खिलाफ हिस्ट्रीशीट भी खुली है। बदमाश को पैर में गोली लगी है।
अपर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को बताया कि कोतवाली पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने सूचना के आधार पर इनामी बदमाश सूरज को चारों तरफ से घेर लिया। खुद को घिरा पाकर सूरज ने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगा। पुलिस की जवाबी कारवाई में सूरज को पैर में गोली लगी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
एएसपी ने बताया कि आरोपित सूरज के खिलाफ कोतवाली में कई मामले दर्ज हैं। वह एक हिस्ट्रीसीटर अपराधी है। उसके पास से तमंचा, दो जिंदा बरामद हुए है। बदमाश को उपचार के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां उसे जेल भेज दिया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ सचिन/दीपक/बृजनंदन