[ad_1]


भागलपुर, 06 मार्च (हि.स.)। भागलपुर के समीक्षा भवन मेंबुधवार को मुख्यमंत्री लघु उद्योग योजना के तहत 1148 लोगों के खाते में 50 हजार रुपया की राशि दी गई।
इसमें उद्यमी अपना रोजगार प्रारंभ कर सकें और अपना जीवन यापन कर सकें। यह कार्यक्रम समीक्षा भवन में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें डीएम के साथ-साथ डीडीसी और संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। इस मौके पर जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री लघु उद्यमी योजना के तहत 1148 लोगों के खाते में आज 50 हजार की राशि अंतरित की गई है। छोटे-छोटे उद्यमी को ऊपर उठाना हमारा मुख्य उद्देश्य है। ताकि व्यवसाय का माहौल पैदा हो। लोगों को रोजगार मिले और उनके उत्थान हो। वहीं आज जिलाधिकारी ने सिंबॉलिक तौर पर पांच लोगों को यह राशि प्रदान की। बांकी लोगों की राशि उनके खाते तक आज शाम तक पहुंच जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार/बिजय