[ad_1]

सोमवार को कैथल से रवाना होगा भंडारा
एक समय में 12 पतीलों में तैयार होगा बीस हजार लोगों का भोजन
कैथल, 13 जनवरी (हि.स.)। अयोध्या में हरियाणा की तरफ से लगाए जाने वाले भंडारे के लिए आयोजन समिति ने जगाधरी से बर्तन बनाने वाली फैक्ट्री से खास तरह के पतीले मंगवाए हैं। एक पतीले में एक बार में 12 क्विंटल हलवा बनेगा। ऐसे ही 12 पतीलों में एक बार में 20 हजार लोगों के लिए भोजन तैयार किया जाएगा।
अयोध्या के नए बस स्टैंड पर लगाए जाने वाले भंडारे के लिए श्री गुरु गोरखनाथ श्रीरामजन्म भूमि भंडारा आयोजन समिति ने भंडारे की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। भंडारा सामान सहित अयोध्या जाने के लिए तैयार है। भंडारा बनाने के लिए एकत्र किए गए भोजन बनाने के साजो सामान को सोमवार को ट्रैकों में शोभायात्रा के साथ अयोध्या ले जाया जाएगा। हरियाणा की ओर से कैथल समिति को सौंपे गए भंडारे में 50 हजार से अधिक लोग प्रतिदिन खाना खा सकेंगे।
समिति के संयोजक महेंद्र उर्फ रामजी सैनी ने शनिवार को बताया कि अयोध्या में लगने वाला भंडारा विशेष होगा। उन्होंने इस विशेष भंडारे के लिए जगाधरी से बर्तन बनाने वाली फैक्ट्री से विशेष बर्तन तैयार करवाए गए हैं। भंडारे में भोजन सामग्री बनाने के लिए 12 बड़े पतीले तैयार करवाए गए हैं। इन पतीलों में एक साथ 12 क्विंटल से अधिक हलवा बनाया जाएगा। समिति के पास ऐसे ही 12 पतीले पहले से ही मौजूद हैं। जिन्हें अयोध्या ले जाया जाएगा। समिति के पास ऐसी व्यवस्था है की जरूरत पड़ने पर एक लाख से अधिक लोगों का भोजन एक साथ बनाया जा सकेगा।
एक घंटे में एक समय में एक हजार रोटी बनाने वाली मशीन भी खरीदी है। इसके अलावा दो अन्य मशीनें भी संस्थाओं ने प्रयोग के लिए दी हैं। इसके अलावा अन्य टेंट, बर्तन का सामान भी गाड़ियों में लोड करवा दिया गया है। ज्ञात रहेगी कैथल को हरियाणा की तरफ से अयोध्या में 20 जनवरी से भंडारा लगाने की अनुमति मिली है। पहले यह भंडारा 40 दिन लगाया जाना था। बाद में भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा के आग्रह पर भंडारे का समय 20 दिन बढ़ा दिया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ नरेश/सुमन
[ad_2]