Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

नई दिल्ली, 23 फरवरी (हि.स.)। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भारत की सफलता में ही सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) की सफलता है। वैश्विक चुनौतियों के बीच सतत विकास के लिए भारत का दृष्टिकोण जगमगाने वाला है। यदि एसडीजी को सफल होना है, तो भारत को सफल होना होगा।
मंत्री पुरी शुक्रवार को यूएन ग्लोबल कॉम्पैक्ट नेटवर्क इंडिया (यूएनजीसीएनआई) के 18वें राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश है। भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी और सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। भारत निवेश के लिए तेजी से सबसे पसंदीदा देश बन रहा है। भारत में नतीजे दुनिया के नतीजे तय करेंगे।
मंत्री ने कहा कि 250 मिलियन से अधिक लोगों को बहुआयामी गरीबी से बाहर निकाला गया है, जो समावेशी विकास के लिए देश की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। स्वच्छ भारत मिशन और अमृत जैसे मिशनों ने देश के जल और स्वच्छता परिदृश्य को पूरी तरह से बदल दिया है, जिससे यह खुले में शौच से मुक्त हो गया है। देश में इथेनॉल ब्लेंडिंग का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल में इथेनॉल मिश्रण के मामले में हमने 2030 तक 20 फीसदी ब्लेंडिंग का लक्ष्य रखा था, लेकिन उत्कृष्ट प्रगति को देखते हुए हम इसे 2025-26 तक ले आए। भारत का 2070 का नेट जीरो लक्ष्य समय सीमा से पहले हासिल कर लिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि एडवांसिंग सस्टेनेबल इंडिया: ड्राइविंग चेंज विद फॉरवर्ड फास्टर 2030 विषय के तहत एक दिवसीय सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन से जुड़े प्रयासों में तेजी लाने, जल रेजिलियंस को आगे बढ़ाने, स्थायी वित्त और निवेश के माध्यम से समृद्धि को बढ़ावा देने और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए जीवनयापन से जुड़ी मजदूरी को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर विभिन्न सत्र आयोजित होंगे।
हिन्दुस्थान समाचार/प्रजेश शंकर/पवन