Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

नई दिल्ली, 08 मार्च (हि.स.)। आर्थिक र्मोचे पर अच्छी खबर है। लगातार दूसरे हफ्ते देश के विदेशी मुद्रा भंडार में इजाफा हुआ है। विदेशी मुद्रा भंडार एक मार्च को समाप्त हफ्ते में 6.55 अरब डॉलर बढ़कर 625.63 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इससे पिछले हफ्ते देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 2.97 अरब डॉलर बढ़कर 619.07 अरब डॉलर रहा था।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया है कि एक मार्च को समाप्त हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 6.55 अरब डॉलर बढ़कर 625.63 अरब डॉलर रहा है। इससे पिछले हफ्ते देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 2.97 अरब डॉलर बढ़कर 619.07 अरब डॉलर रहा था। आंकड़ों के मुताबिक विदेशी मुद्रा भंडार का अहम घटक विदेशी मुद्रा आस्तियां 6.04 अरब डॉलर बढ़कर 554.23 अरब डॉलर हो गई है।
आरबीआई के मुताबिक इस दौरान स्वर्ण भंडार का आरक्षित मूल्य 56.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 48.42 अरब डॉलर हो गया है। हालांकि, इस अवधि में विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 1.7 करोड़ डॉलर घटकर 18.18 अरब डॉलर रह गया। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के पास भारत की आरक्षित जमा भी 4.1 करोड़ डॉलर घटकर 4.79 अरब डॉलर रह गया है।
उल्लेखनीय है कि अक्टूबर 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।
हिन्दुस्थान समाचार/प्रजेश शंकर/दधिबल