[ad_1]

हल्द्वानी, 19 जनवरी (हि.स.)। हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को लेकर स्वराज आश्रम स्थित कार्यालय बैठक की। बैठक में नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चर्चा की।
प्रभारी कुंजवाल ने कहा कि जमीनी स्तर पर तैयारियां मजबूत होनी चाहिए। उन्होंने मंडलम की नियुक्तियां जल्द करने पर भी जोर दिया। बैठक में विधायक सुमित हृदयेश ने बूथों की मजबूती के लिए मंडलम और प्रभारियों की नियुक्ति की जानकारी दी।
हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम/वीरेन्द्र