[ad_1]

ग्वालियर, 3 जनवरी (हि.स.)। शहर के डीडी नगर में बुधवार रात एक 23 वर्षीय युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजन उसे गंभीर हालत में जेएएच के ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, मृतक युवक की पहचान विपिन श्रीवास्तव निवासी डीडी नगर के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है। अभी कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश
[ad_2]
Source link