Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

सिलीगुड़ी, 26 जनवरी (हि.स.)। सीमा सुरक्षा बल के उत्तर बंगाल फ्रंटियर मुख्यालय कदमतला परिसर में शुक्रवार को 75 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस दौरान बीएसएफ के कार्यवाहक महानिरीक्षक सी डी अग्रवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। जिसके बाद जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया।
इस अवसर पर उत्तर बंगाल फ्रंटियर मुख्यालय और 176 वीं बटालियन बीएसएफ के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी और अन्य कार्मिक उपस्थित थे। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित सभी कार्मिकों के बीच मिठाई का वितरण किया गया।
वहीं, अपने संबोधन में कार्यवाहक महानिरीक्षक सी डी अग्रवाल ने 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बीएसएफ जवानों, उनके परिवार और बीएसएफ स्कूल के छात्रों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बीएसएफ कार्मिकों को प्रेरित किया और उन्हें अपने कर्तव्यों को पूर्ण समर्पण, ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाने के लिए प्रोत्साहित किया। ताकि देश की सीमाएं किसी भी बाहरी आक्रमण से हमेशा सुरक्षित रहें।
दूसरी तरफ, गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर सीमा सुरक्षा बल की ओर से बीएसएफ के उत्तर बंगाल फ्रंटियर के अंतर्गत विभिन्न सीमा चौकियों पर बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश को मिठाइयां भी भेंट की गई।
हिन्दुस्थान समाचार /सचिन