Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

ग्वालियर, 03 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 4 जनवरी गुरुवार को दोपहर 3 बजे ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल पर पहुंचेंगे और शहर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 3.30 बजे लाल टिपारा गौशाला के विकास कार्यों का उदघाटन करेंगे। इसके बाद शाम 4.30 बजे मेला परिसर पहुंचकर ग्वालियर व्यापार मेला का उदघाटन करेंगे। सायंकाल 5.15 बजे जन आभार यात्रा में शामिल होंगे। जन आभार यात्रा मेला मैदान से शुरू होगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सायंकाल लगभग 5.45 बजे चंद्रबदनी नाका के समीप स्थित राजस्व भवन के सभागार में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर ग्वालियर संभाग की कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। इसके बाद यहीं पर सायंकाल 6.45 बजे से संभागीय समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। ग्वालियर शहर में अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद रात्रि 9.45 बजे वायुमार्ग से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार/शरद
[ad_2]
Source link