[ad_1]

ग्वालियर, 09 मार्च (हि.स.)। कै. महाराज माधवराव सिंधिया की 79वीं जयंती के अवसर पर भजन संध्या का आयोजन 10 मार्च को अम्मा महाराज की छत्री पर सायं 5:30 बजे आयोजित किया जाएगा। भजन संध्या में मुख्यमंत्री डॉ मोहन सिंह यादव एवं केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया उपस्थित रहेंगे।
जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल ने बताया कि भजन संध्या में राजेन्द्र पारिख एवं शिन्नी कालविन्ट प्रस्तुति देंगी। भजन संध्या से पूर्व केन्द्रीय मंत्री सिंधिया सपरिवार कै. महाराज माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इससे पूर्व प्रात: 8 बजे नदी गेट एवं छत्री में स्थित कै. महाराज माधवराव सिंधिया जी की प्रतिमा पर भाजपा के पदाधिकारीगण, समाजसेवी, व्यापारी, पुष्पांजली अर्पित करेंगे। कार्यक्रम में चारों धर्मों के धर्मगुरू संत कृपाल सिंह, अब्दुल अजीज कादरी (शहर काजी), ढोली बुआ महाराज, रमेश लाल एवं बलजीत सिंह जी, फादर संजय भोंसले को शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित भी किया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार/शरद