[ad_1]

भोपाल, 29 फ़रवरी (हि.स.)। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. मोरारजी देसाई की आज गुरुवार को जयंती है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस अवसर पर उनका पुण्य स्मरण करते हुए विनम्र नमन किया है।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा स्वतंत्रता सेनानी, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, श्रद्धेय मोरारजी देसाई जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं। आप आजीवन अपने सिद्धांतों और विचारों पर अटल रहे। देश की स्वतंत्रता और भारत के नवनिर्माण के लिए सर्वस्व झोंककर आपने अथक कार्य किया। आपके विचारों की प्रखर ज्योत सर्वदा युवाओं के कर्तव्यपथ को आलोकित कर उन्हें सन्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती रहेगी।
हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा/मुकेश