Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

गुवाहाटी, 27 फरवरी (हि.स.)। रेडियो गपशप 94.3 एफएम, असम, नॉर्थ ईस्ट के आरजे मैंडी ने आज मुंबई में जलवायु परिवर्तन के लिए सर्वश्रेष्ठ स्थान के लिए यूनिसेफ रेडियो फॉर चाइल्ड अवार्ड जीता। उन्हें यूनिसेफ के सेलिब्रिटी एम्बेसडर आयुष्मान खुराना ने अवार्ड प्रदान किया।
पूरे भारत से ऑल इंडिया रेडियो, कम्युनिटी रेडियो और प्राइवेट एफएम के 22 रेडियो पेशेवरों ने रेडियो4चाइल्डअवार्ड्स 2024 की ट्रॉफी अपने नाम की, जो आज मुंबई में प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता और यूनिसेफ इंडिया के नेशनल एंबेसेडर आयुष्मान खुराना द्वारा प्रदान की गई।
पुरस्कार तीन विषयों- नियमित टीकाकरण, जलवायु परिवर्तन और बाल संरक्षण पर दिए गए।
आरजे मैंडी के पास 17 साल का रेडियो अनुभव है और वर्तमान में वह क्लस्टर प्रोग्रामिंग हेड हैं। रेडियो गपशप 94.3 एफएम पर हर सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक आरजे मैंडी शो होस्ट करती हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें स्थानीय होने पर गर्व है।
हिन्दुस्थान समाचार /श्रीप्रकाश/अरविंद