Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

कोकराझार (असम), 03 फरवरी (हि.स.)। कोकराझार जिला स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की छठी वाहिनी की सीमा चौकी दादगिरी के जवानों ने गुप्त सूचना आधार पर अवैध रूप से डीजल लेकर आ रहे एक वाहन को जब्त कर लिया।
एसएसबी सूत्रों ने आज बताया है कि सीमा चौकी दादगिरी की एसएसबी टीम बीती रात अंतरराष्ट्रीय भारत-भूटान सीमा स्तंभ संख्या-169/5 के नजदीक वाहन चेकिंग के दौरान एक महिन्द्रा पिकअप (बीपी-2बी-5627) को संदेह के आधार पर रोककर चालक से पूछताछ की। चालक स्पष्ट जानकारी एवं कागजात नहीं दिखा सका, जिसके चलते वाहन की तलाशी ली गई।
वाहन में भूटान से अवैध तरीके से 780 लीटर डीजल लाते हुए चालक को पकड़ा गया। जब्त किए गए अवैध डीजल, वाहन सहित संदिग्ध व्यक्ति को लैंड कस्टम ऑफिस हातीचर को अग्रिम कार्यवाही हेतु एसएसबी ने सौंप दिया।
हिन्दुस्थान समाचार /किशोर/अरविंद