Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

भोपाल, 19 जनवरी (हि.स.)। प्रदेश में पीएम स्वनिधि योजना में लाभान्वित 10 शहरी पथ-विक्रेता और उनके परिजन कर्तव्य पथ नई दिल्ली में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की परेड में अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इन पथ-विक्रेताओं को केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने आमंत्रित किया है। जिन पथ-विक्रेताओं को आमंत्रित किया गया है, उनमें भोपाल, सीहोर, खण्डवा, रतलाम एवं रीवा के हितग्राही शामिल हैं। यह जानकारी शुक्रवार को जनसम्पर्क अधिकारी मुकेश मोदी ने दी।
उन्होंने बताया कि नोडल अधिकारी के तौर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय के अधिकारी आसिम खान और दुर्गेश तिवारी समन्वय का कार्य देखेंगे। शहरी पथ-विक्रेताओं का दल 24 जनवरी को नई दिल्ली पहुँचेगा और 25 जनवरी को नेशनल वार मेमोरियल और प्रधानमंत्री संग्रहालय का भ्रमण करेगा। देशभर से पहुँचे प्रतिनिधि मण्डल से केन्द्रीय शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी चर्चा करेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश/नेहा