[ad_1]

हरिद्वार, 9 फरवरी (हि.स.)। उत्तर क्षेत्र अन्तर विश्वविद्यालय क्रिकेट चैम्पियनशिप में भाग ले रही गुरुकुल कांगड़ी की टीम सेमी फाइनल में पहुंची। 29 जनवरी को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा सुन्दरनगर जिला मण्डी में आयोजित क्रिकेट चैम्पियनशिप में गुरुकुल कांगड़ी की टीम ने अपने पूल में अन्य विश्वविद्यालयों की टीमों को परास्त करके सेमी फाइनल में जगह बनाई।
टीम के कोच अश्वनी कुमार ने बताया कि टीम के खिलाड़ियों का बेहतर प्रदर्शन इस चैम्पियनशिप में देखने को मिला है। सचिव क्रीडा परिषद डॉ. अजय मलिक ने बताया कि मौसम प्रतिकूलता होने के कारण टीम को लम्बे समय तक चैम्पियनशिप के लिए सुन्दरनगर, मण्डी रुकना पड़ा लेकिन खिलाड़ियों ने स्वयं को सिद्ध किया। टीम की इस उपलब्धि पर डॉ. नितिन काम्बोज, डॉ. अजेन्द्र कुमार, डॉ. धर्मेन्द्र बालियान, डॉ. शिवकुमार चौहान, कोच दुष्यन्त सिंह राणा को बधाई दी है।
हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/संजीव