[ad_1]

हल्द्वानी, 25 जनवरी (हि.स.)। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर गुरुवार को नैनीताल एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने पुलिस बहुउद्देशीय भवन में आयोजित कार्यक्रम में निर्वाचन को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण रूप से सपन्न कराने की पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई।
एसएसपी ने आदेशानुसार जनपद के समस्त थाना, चौकी, पुलिस कार्यालय नैनीताल, अग्निशमन के प्रभारियों द्वारा भी अपने-अपने थानों तथा कार्यालयों में नियुक्त अधीनस्थ अधिकारी, कर्मचारियों को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई। साथ ही स्थानीय लोगों को अपना मताधिकार का उपयोग करने हेतु जागरूक किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम /वीरेन्द्र