[ad_1]

पूर्वी चंपारण,18 जनवरी(हि.स.)। गत दिनो जिला मुख्यालय मोतिहारी शहर के बलुआ बाजार की स्थित राज ज्वेलर्स और पानी टंकी स्थित हाफिज ज्वेलर्स समेत सुगौली के ज्वेलरी दूकानो हुई भीषण चोरी के मामले में पुलिस को सफलता मिली है।
एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया है,कि पटना जिला के मसौढी के धनरूआ में आठ चोरो को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार चोरों में से एक महिला और एक पुरुष की पहचान तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यो के आधार पर की गयी है। जिन्हे मोतिहारी पुलिस रिमांड पर ले रही है। उन्होने बताया कि चोरी कांड के उद्भेदन एवं चोरी किए गए आभूषणों की बरामदगी के लिए तीन छापेमारी दल अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/आनंद प्रकाश