Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

कोलकाता, 20 मार्च (हि.स.)। गार्डेनरिच हादसे के बाद कोलकाता नगर निगम तीन अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने जा रहा है। इस पर जनता पार्टी ने तंज कसा है। वार्ड संख्या 50 के भाजपा पार्षद सजल घोष ने नगर पालिका के इस कदम की आलोचना की। उन्होंने कहा कि दरअसल उन अधिकारियों पर ठीकरा फोड़ा जा रहा है। सब जानते हैं कि अवैध निर्माण कर किसने और कितना पैसा खाया और सजा किसे मिल रही है। दरअसल कोलकाता नगर निगम के अधिकारियों के पास कोई चारा नहीं है। उन्हें स्थानांतरित कर सिलीगुड़ी नहीं भेजा जा सकता। यदि सभी नगर निगम अधिकारी तृणमूल द्वारा संचालित कोलकाता नगर निगम के खिलाफ एकजुट हो जाते हैं, तो नगर निगम प्रशासन पंगु हो जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा, ”मैं यह नहीं कह रहा हूं कि कोई भ्रष्ट अधिकारी नहीं हैं। हालांकि, इस मामले में, शहर के अधिकारियों को विरोध करने की ज़रूरत है क्योंकि मेयर अपने कर्तव्य निर्वहन में असफल हो गये हैं। यह भी साबित हुआ है कि आरोपित प्रमोटर स्थानीय तृणमूल पार्षद का करीबी था। नगर निगम के अधिकारी भी जानते हैं कि घटना के लिए कौन जिम्मेदार है। अगर उन्होंने इस बार विरोध नहीं किया तो उन्हें बार-बार बलि का बकरा बनना पड़ेगा।”
हिन्दुस्थान समाचार /गंगा