[ad_1]

हुगली, 03 मार्च (हि.स.)। हुगली जिले के तारकेश्वर के कंडारिया इलाके में डकैती के मकसद से शबल, भुजाली और अन्य हथियारों के साथ इकट्ठा हुए तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रविवार को पुलिस सूत्रों के अनुसार, शनिवार देर रात कंडारिया इलाके में डकैती के उद्देश्य से 10-12 लोग इकट्ठा हुए थे। उनके पास भुजाली, शबल और अन्य हथियार थे। गुप्त सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि अन्य आरोपित मौके से फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार, आरोपित कंडारिया इलाके में बैंकों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को लूटने की योजना बना रहे थे। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर उनके अन्य साथियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा