[ad_1]

लखीमपुर (असम), 19 मार्च (हि.स.)। ढकुआखाना के सदर थाना अंतर्गत बास्नौर नंबर-1 के कढ़ाबांध गांव के पास एक व्यक्ति का अधसड़ा क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। मंगलवार की दोपहर स्थानीय लोगों ने गांव के मैदान के पास एक लंबी पैंट-शर्ट में एक व्यक्ति का शव देखा।
बाद में खबर फैलते ही गांव के लोगों ने जाकर शव को बरामद किया और उसकी शिनाख्त की। गांव का रहने वाला प्रभात सुमुवा 11 मार्च की शाम करीब 5-30 बजे से लापता था। परिजनों ने शव की पहचान कर ली।
मृतक 11 मार्च की दोपहर को घर से निकला था। परिजनों ने सोचा कि मृतक खेत से गायों को लाने जा रहा है, लेकिन वह उसके बाद घर नहीं लौटा। परिजनों के साथ-साथ आम लोगों द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी। उसका कोई पता नहीं चला।
घटना के करीब आठ दिन बाद आज व्यक्ति का शव बरामद किया गया। इसके बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई। परिजनों को शक है कि यह सुनियोजित हत्या है। इस संबंध में ढकुआखाना सदर थाना मृतक के परिजनों ने एक प्राथमिकी दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद