Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

सहरसा,24 फरवरी (हि.स.)। पूर्व विधायक किशोर कुमार ने बिहार के समग्र विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आर्थिक विकास, कृषि, उद्योग और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर प्रशांत किशोर के नेतृत्व में चल रहे जन सुराज पदयात्रा का समर्थन किया और सहरसा की जनता से अपील की कि वे बिहार में परिवर्तन के लिए इस यात्रा से बड़ी संख्या में जुड़े।
जन सुराज पदयात्रा का कारवां कल 25 फरवरी को जिले के सोनबरसा स्थित देहद पहुंच रही है, जिसमें पूर्व विधायक किशोर कुमार भी सम्मिलित होंगे। उससे पहले उन्होंने बड़ी संख्या में लोगों को इस यात्रा से जुड़ने के लिए आह्वान किया।उन्होंने कहा कि बिहार की भलाई के लिए सही लोग, सही सोच और सामूहिक प्रयास की जरूरत है। इस उद्देश्य के साथ प्रशांत किशोर इन दिनों बिहार में जन सुराज पदयात्रा कर रहे हैं। जो कल सहरसा पहुंचेंगी। हम सहरसा वासियों से अपील करते हैं कि आप सभी इस पदयात्रा में आएं और जन सुराज अभियान से जुड़े। यह यात्रा बिहार की भलाई के लिए है। यह कोई साधारण यात्रा नहीं है। मुझे लगता है कि बिहार राज्य में लगातार इतने दिनों तक पदयात्रा करना, वो भी राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक बदलाव के लिए, ये पहली बार उनके द्वारा किया जा रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार/अजय/चंदा