[ad_1]

– केवल भाजपा ही असम को सुरक्षित रख सकती है : दीपांक नाथ
गुवाहाटी, 28 जनवरी (हि.स.)। भाजपा के असम प्रदेश अध्यक्ष भवेश कलिता ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी में सर, मैडम जैसे शब्दों का इस्तेमाल करने की संस्कृति नहीं है। हम सभी भाई-बहन की तरह हैं। हम एक-दूसरे को दादा-बाइदेओ कहकर संबोधित करते हैं। हमारी पार्टी में कांग्रेस की तरह किसी को भी ‘सर-मैडम’ कहकर संबोधित नहीं करना है। भारतीय जनता पार्टी सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं है, बल्कि यह एक अनुशासित परिवार भी है। वे आज पार्टी के प्रदेश मुख्यालय अटल बिहारी वाजपेयी भवन में आयोजित एक समारोह में बोल रहे थे।
ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष दीपांक नाथ, पूर्व मंत्री बिस्मिता गोगोई, आसू के पूर्व सलाहकार प्रकाश चंद्र दास, मिसिंग स्वायत्त परिषद के ईएम पुरुषोत्तम दलै, युवा कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अंकिता दत्ता और महासचिव श्यामल नारायण देब औपचारिक रूप से आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।
बैठक में प्रदेश भाजपा के सांगठनिक महासचिव रवींद्र राजू, असम सरकार के मंत्री पीयूष हजारिका और जयंत मल्लबरुवा, विधायक दिगंत कलिता और मानव डेका और राज्य भाजपा के नेता भी मौजूद थे। असम विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और सिलचर के पूर्व विधायक दिलीप पाल और पटाचारकुची के फणि पाठक, जिन्होंने पार्टी के राज्य महासचिव दिगू रंजन शर्मा द्वारा संचालित एक ज्वाइनिंग समारोह में आज भारतीय जनता पार्टी में लौट आए।
गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल होने के तुरंत बाद पूर्व मंत्री बिस्मिता गोगोई और युवा नेता अंकिता दत्ता ने कांग्रेस पार्टी में अपने कड़वे अनुभवों को सुनाया।
उधर, ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष दीपांकर नाथ ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में ही असम की राजनीति और असमिया लोगों का भविष्य सुरक्षित है। दीपांक नाथ के अनुसार, केवल भाजपा की विचारधारा ही असमिया जाति को वास्तविक सुरक्षा दे सकती है। इसी तरह, आसू के पूर्व सलाहकार प्रकाश दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा असम और पूर्वोत्तर के सर्वांगीण विकास के लिए की गई योजनाओं के हित में भाजपा में शामिल हुए हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/ श्रीप्रकाश/अरविंद