Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

रायपुर, 4 जनवरी (हि.स.)। सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार शाम एक आदेश जारी करते हुए भारतीय वन सेवा के अधिकारी आलोक कटियार को तत्काल प्रभाव से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, क्रेडा के पद से हटा दिया है। उनकी सेवाएं वन विभाग को वापस सौंप दी गई है।
सूरजपुर में जिला प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है, दो डिप्टी कलेक्टर और दो तहसीलदार का तबादला किया गया है। सूरजपुर कलेक्टर ने यह आदेश जारी किया है।
वहीं कांकेर के नवपदस्थ कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कार्यभार संभाल लिया है। 2012 बैच के आई ए एस अधिकारी अभिजीत सिंह को पहले भी नारायणपुर जिले की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद कलेक्टर ने कहा कि शासन की योजनाएं प्राथमिकता में रहेंगी।
हिन्दुस्थान समाचार /केशव शर्मा
[ad_2]
Source link