[ad_1]










अयोध्या, 06 जनवरी (हि.स.)। श्रीराम लला के ससुराल नेपाल जनकपुर से हजारों टोकरियों में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपहार लेकर जनकपुरवासी अयोध्या पहुंचे। जनकपुरवासियों ने शनिवार को प्रभु श्रीराम के वस्त्र,आभूषण,मेवा,मिष्ठान सहित तमाम प्रकार के साज्जो-सामान से 11 सौ से अधिक थाल श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को समर्पित किया। इस अवसर पर अयोध्या के महापौर महन्त गिरीश पति त्रिपाठी, विहिप के वरिष्ठ पदाधिकारी राजेन्द्र सिंह पंकज उपस्थित रहे।
कारसेवकपुरम में ट्रस्ट महासचिव चंपत राय को रामलला का सखा मानते हुए जनकपुर की महिलाओं ने ससुराल की गालियों से स्वागत किया।
ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय कहा की राम लला मंदिर में 5 वर्षीय बालक रूप में विराजमान होंगे, जिनका अभी जनेऊ संस्कार भी नहीं हुआ है। उनकी प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी। उन्होंने कहा कि नेपाल और भारत का रिश्ता त्रेतायुग से चला आ रहा है। नेपाल के क्षेत्र से आए उपहार को प्रसाद के रूप में भक्तों में वितरित किया जाएगा।
नेपाल देश के जनकपुर से सैकड़ों की संख्या में आये सभी नर-नारी का कारसेवकपुरम में भव्य स्वागत कर भोजन कराया गया।
हिन्दुस्थान समाचार/पवन पाण्डेय/राजेश
[ad_2]
Source link