[ad_1]




मुरादाबाद, 22 मार्च (हि.स.)। जिले के थाना ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को वन विभाग को गांव बादरझल्ला में तोते पकड़े जाने की सूचना मिली। जिस पर टीम ने गांव में छापा मारा और वहां से 50 तोते बरामद किए। इस गांव के निवासी आरोपित मदन सिंह और पुरुषोत्तम मौके से भाग गए।
वन विभाग की टीम ने रेंजर रवि कुमार गंगवार के नेतृत्व में टीम गठित कर शुक्रवार को गांव में दो जगह छापे मारे गए। आरोपियों के विरुद्ध वन्य जीव संबंधित अपराध वन विभाग ने दर्ज कर लिया है। रेंजर ने कहा कि जल्द ही वन्य जीव संबंध अपराधों को रोकने के लिए वन विभाग आगे भी कार्रवाई करता रहेगा। टीम में एमपी सिंह डिप्टी रेंजर, पीयूष जोशी वन दरोगा, मदन सिंह व राजेंद्र सिंह, संजय चौहान मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/निमित /राजेश