[ad_1]

जयपुर, 19 फरवरी (हि.स.)। पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने ग्राम विकास अधिकारी आत्महत्या प्रकरण को मानवीय आधार पर गंभीरता से लिया है।
शासन सचिव एवं आयुक्त रवि जैन ने नीमकाथाना जिले के थोई क्षेत्र की चीपलाटा पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी ललित कुमार के आत्महत्या प्रकरण में चीपलाटा सरपंच मनोज गुर्जर, पंचायत समिति अजीतगढ़ के सहायक विकास अधिकारी मंगल चंद सैनी, दीपावास ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह, ग्राम पंचायत सकराय व अतिरिक्त चार्ज ग्राम पंचायत चीपलाटा के कनिष्ठ सहायक जगदेव एवं नीमकाथाना पंचायत समिति की ग्राम पंचायत हरजनपुरा के कनिष्ठ सहायक पोखर मल को निलंबित किया है। साथ ही अजीतगढ़ पंचायत समिति के विकास अधिकारी अजय सिंह नाथावत को एपीओ किया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ईश्वर
/आकाश