Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जयपुर, 28 जनवरी (हि.स.)। सांगानेर कस्बे में सांगानेर के रैगर समाज के सकल पंचों ने अखिल भारतीय रामजन मंडल के संतों का अयोध्या में आयोजित राम मंदिर उद्घाटन समारोह में शामिल होने के बाद लौटे संतों का भव्य स्वागत किया। स्वामी कृष्णानंद महाराज के सानिध्य में शोभायात्रा निकाली गई। संतो को कार में बिठाकर बैंड वादन के साथ पुष्प वर्षा करते हुए, जय श्री राम के जयकारों के साथ शिव मंदिर से प्रारंभ होकर स्वामी जीवाराम महाराज धर्माचार्य की समाधि स्थल श्रीराम नगर सांगानेर पहुंचे। इस दौरान पूरे बाजार में जगह-जगह व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
राम मंदिर उद्घाटन समारोह से लौटे उनमें प्रमुख संत स्वामी कृष्णानंद महाराज, स्वामी रघुवर दास स्वामी गोपाल दास, स्वामी सत्य दास, स्वामी प्रहलाद दास, स्वामी राधेश्याम भारती, स्वामी गोपाल नाथ, स्वामी सूरदास स्वामी, रामदास, स्वामी नंदेश्वर नाथ, स्वामी अमर दास आदि संतों का भव्य स्वागत हुआ।
हिन्दुस्थान समाचार/ दिनेश सैनी/ईश्वर