Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]



अररिया, 23 जनवरी (हि.स.)। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत मंगलवार को फोटो निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है।मंगलवार को सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ उप निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक कर इसकी जानकारी दी गई।
बैठक में बताया गया कि अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के कार्यालय में उपलब्ध है। साथ ही एक प्रति बीएलओ को भी उपलब्ध कराया गया है। मतदाता अपना नाम ईआरओ या एईआरओ कार्यालय में जाकर देख सकते है। साथ ही संबंधित बूथ के बीएलओ के पास भी उपलब्ध सूची में अपना नाम देख सकते हैं। सभी राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों से भी उक्त मतदाता सूची प्राप्त करने का अनुरोध किया गया है।
राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही बताया गया कि प्रकशित मतदाता सूची की एक प्रति जिला निर्वाचन कार्यालय में एवं एक प्रति अभिलेख के रूप में जिला अभिलेखागार में भी उपलब्ध है।
हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/चंदा